फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

Thu, 11 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका टैंकर से जलापूर्ति करा रही है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि अतिशीघ्र क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक कराया जाए। 
विज्ञापन



अंबरनीम से कटरा बाजार होते हुए अजिमुल्लाह चौराहे तक इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सीवर खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से कटरा बाजार , अंबरनीम,तकियाना ओर गोलामंडी के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

प्रचंड गर्मी में लोगों को पीने के पानी की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। भोजन, नहाने, धोने के पानी के लिए लोग तरस जा रहे हैं। नागरिकों की समस्या देखते हुए नगर पालिका ने टैंकर से पानी पहुंचाना तो शुरू कर दिया है लेकिन वह ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


 इस संबंध में लोगों का कहना है कि कटरा बाजार बड़ा वार्ड है जब तक चार स्थानों पर टैंकर से आपूर्ति नहीं कराया जाएगा राहत नहीं मिलेगी। कटरा बाजार के अनुपम शर्मा, प्रदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, सदरुद्दीन अंसारी, खालिद सिद्दीकी, विनोद गुप्ता, नीरज गुप्ता ने ठेकेदार पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया और कहा कटरा बाजार व्यवसायिक वार्ड है।

यहां के बाशिंदो से अधिक हर रोज बाहरी लोग खरीदारी करने आते हैं, जिसका ध्यान दिया जाना चाहिए। इस बावत चेयरमैन महलका सिद्दीकी ने कहा कि रमजान भी सामने है। हर हाल में रमजान से पहले पहले समस्या दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें