नई बाजार शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर अनुष्ठान करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
नईबाजार। उत्तर फटका स्थित शीतला माता मंदिर में शनिवार को दुर्गा सप्तशती और चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। मेहंदीपुर बालाजी धाम से पधारे आचार्य सूरज महाराज ने अनुष्ठान कराया। नौ दिवसीय अनुष्ठान में दोनों प्रहर मुख्य यजमान रवि भागवत गुप्ता अपनी पत्नी पिंकी गुप्ता के साथ मां भगवती की आरती उतारी। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। देर शाम भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर पं. प्रदीप दुबे, पं. घनश्याम दुबे, सावित्री देवी, अमित गुप्ता, पूनम साहू, मीना कुमारी, धीरज साहू, कोमल साहू, पूजा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, किश चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।