फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केबल बॉक्स जलने से 15 घंटे गुल रही चार मोहल्ले की बिजली

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में बिजली में आई खराबी ठीक करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। सदर महल के राम जानकी मंदिर के सामने बिजली आपूर्ति के लिए लगे केबल बॉक्स जलने से शनिवार को सदर महल, छोटा चौराहा, दुर्गा गली आदि मोहल्ले की बिजली 15 घंटे गुल रही। इससे लगभग आठ हजार लोग प्रभावित हुए। शुक्रवार की रात एक बजे गई बिजली 15 घंटे बाद शनिवार की शाम चीन बजे आई। उधर, मिर्जापुर रोड के गणेश मंदिर के ठीक सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में 11000 हजार वोल्ट का केबल जलने से काली देवी मोहल्ला, मिर्जापुर रोड, गणेश कुमार राजमार्ग की आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी चार हजार की आबादी प्रभावित हुई। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। जेई राम सिंह ने बताया कि केबल जलने से समस्या हुई है। शिकायत के बाद केबल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें