फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा-मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा

Wed, 21 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटी से छोटी घटना का संज्ञान लें और शरारती तत्वों पर नजर रखें। डीजे और पटाखे पर सख्ती से रोक लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीआईजी ने मातहतों से कहा कि दुर्गा पूजा और मोहर्रम के  मद्देनजर पूजा समितियों और ताजियादारों के साथ पहले से बैठक कर जुलूस का समय तय कर लें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ समय पर हो।

उन्होंने जुलूस मार्गों की जानकारी ली साथ ही कहा कि जुलूस के रास्तों की ओर जाने वाली गलियों को समय से सील कराएं। उन्होंने डीजे और पटाखा बजाने पर रोक का सख्ती से पालन कराने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटें। इस दौरान यह भी कहा कि अच्छे लोगों से मित्रवत व्यवहार करें और उनका सहयोग लें।
विज्ञापन

अब तक कोतवाली द्वारा की गई 107/16 की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई शेष हो तो उन्हें भी शामिल करें।
कोतवाली में बैठक के बाद वे पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ संवेदनशील तकिया कल्लन शाह पहुंचे। इस दौरान गलियों को भी देखा व्यवस्था के बावत दिशानिर्देश दिया। वहां से अजिमुल्ला चौराहा, भरत पैलेस त्रिमुहानी, एकमा तिराहा और नईबाजार के विवेकानन्द चौराहे तक गए। उनके साथ एसडीएम आशाराम यादव, सीओ एपी सिंह, शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें