फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुर्ग-छपरा सारनाथ व देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर शुरू हो चुकी है। इसी के साथ घने कोहरे का सामना भी शुरू हो गया है। इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर साफ देखने को मिल रहा है। 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहीं। वहीं बृहस्पतिवार की भी कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के भदोही-जंघई रेल मार्ग पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस बुधवार को 2.45 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची।
वहीं 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को दूसरे मार्ग से चलाए जाने से बुधवार को ट्रेन भदोही से होकर नहीं गई। इतना ही नहीं अब ठंड बढ़ने लगी है और कहा जा रहा है कि ठंड भर ट्रेनें ऐसे ही न केवल लेट रहेंगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निरस्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि निरस्त होने से बुधवार को नई दिल्ली-वाराणसी केवी एक्सप्रेस नहीं चली। इसी प्रकार 11 दिसंबर की 15159 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस तथा 12 दिसंबर की देहरादून-वाराणसी को निरस्त करने से दोनों ट्रेनें दुर्ग और देहरादून से नहीं चलेंगी। भारी संख्या में ट्रेनों के निरस्त होने से रेल यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें