फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खोदी गई सड़क बीच में धंसी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। ब्लाक के मिश्राइनपुर गांव में सोमवार को जलजीवन मिशन को लेकर खोदी गई सड़क धंसने से नाराज ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। चेताया कि एक सप्ताह में धंस रही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण नोडल जलनिगम में कार्यरत अधिकारियों का घेराव करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव में सड़क खोदी गई थी। जल निगम के कर्मचारी गढ्ढा खोदने के बाद उसके ऊपर मिट्टी डालकर चलते बने। जिसके कारण वह धंस गई। अब आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार वाहन सवार गिर पड़ते हैं। आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपों के दौरान कार्यदायी संस्था शर्तों को पूरा नहीं कर रही है। जिससे जगह-जगह यह समस्या देखने को मिल रही है। प्रदर्शन करने वालों में रामअवध, शेषमणि, स्वामीनाथ, बसंतलाल, कुंजबिहारी, कन्हैयालाल, गुनराजी देवी, निर्मला देवी, फोटो देवी, राजकुमारी, सुनीता देवी, सूरज, महेंद्रलाल, राजकुमारी, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें