सोमवार की रात नौ बजे के करीब कंधिया फाटक के पास लगा जाम।जागरुक पाठक
- फोटो : 1
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर सोमवार की शाम कोे बरात के कारण कंधिया फाटक पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। रात 9 बजे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम छुड़ाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करना पड़ा। इससे कुछ देर के लिए ट्रेनों का संचालन भी बंद रहा। रेलवे फाटक के दोनों तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण प्रतापगढ़ से बनारस जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और वाराणसी जा रही मालगाड़ी रेलवे फाटक के पास 15 मिनट तक रुकी रही। चौरी थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया। घंटों प्रयास के बाद ट्रैक को खाली कराया गया। संवाद