जिला अस्पताल में त्वचा के मरीज को देखते डॉ. अजय मौर्य। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव से उमस भरी गर्मी का लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में दाद-खाज के मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। ओपीडी में 20 से 25 मरीज दाद, खाज, खुजली के पहुंच रहे हैं जबकि 15 दिन पहले यह संख्या 10 से 12 तक ही रही। चिकित्सकों का मानना है कि उमस के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि आई है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 800 की ओपीडी होती है। इसमें से 60 मरीज त्वचा बीमारी से ग्रसित पहुंच रहे हैं। 60 में 25 मरीज ऐसे हैं जो दाद-खाज, खुजली से पीड़ित है। जिन्हें जांच-पड़ताल करके दवा दी जा रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि ओपीडी में शरीर में दाने-दाने निकला, दाद, खाज, खुजली, चेहरे पर मुंहासा निकला आदि के मरीज पहुंच रहे हैं।
इसमें से ज्यादातर मरीज दाद-खाज के है। दो किस्म के दाद मरीजों में दिखने को मिल रहा है, एक तो एकदम सफेद है, दूसरा काला है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। दवा देने से मरीज को राहत मिलती है। डॉ. अजय ने बताया कि जिन मरीजों में दाद की समस्या है, वह अपने साबुन, तौलिया सहित अन्य सामान अलग रखे।
पैर की एड़ी और हाथ की हथेली में दाने-दाने निकला है। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने पांच दिन की दवा दी। कहा खाने से आराम मिल जाएगा। - अनुराग सरोज (14) अजयपुर
दाद की समस्या से परेशान था, गांव के डॉक्टर से दवा लिया, आराम नहीं मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया, जिन्होंने पांच दिन की दवा दी। - विजय कुमार (35) मवैया हरदोपट्टी
- दाद की समस्या से परेशान हूं, बार-बार दवा लेता हूं आराम मिल जाता है। कुछ दिन बाद फिर दाद हो जाते हैं । दाद कैसे होता है, कुछ भी पता नहीं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दवा दी। दोबारा फिर बुलाया है। - अमित यादव (18) सरई राजपुतानी