ज्ञानपुर। मौसम के असर के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बड़ी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ हीट वेड वार्ड मरीजों से पटा है। अस्पताल में अधिकतर मरीज डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों 800 से 900 की ओपीडी हो रही है। वहीं, इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन हो रहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्मी के दिनों में शरीर में किसी भी हाल में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। आप कहीं भी रहें। लगातार पानी पीते रहें। वहीं, गर्मियों में बाहर का खाने से बचें। बताया कि अस्पताल में इन दिनों डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें। बताया कि सोमवार को ओपीडी में 865 मरीजों को देखा गया। वहीं इमरजेंसी में करीब 71 मरीज पहुंचे।