फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे का सर्वे शुरू, गांव-गांव पहुंची टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर सूखे के लिए जिले की तीनों तहसीलों में सर्वे शुरू हो गया है। रविवार को हल्का लेखपाल ने क्षेत्र में फसलों का आकलन कर किसानों से बात की। सर्वे शुरू होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन

अबकी बार मानसून ने किसानों को धोखा दिया। जून से लेकर अब तक उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हो सकी। जिससे धान की फसल काफी हद तक प्रभावित हो गई है। पानी की कमी से बीमारी से उनका ग्रोथ भी रूक सा गया है। शासन के निर्देश पर डीएम ने जिला और तहसील स्तर पर टीम गठित कर सर्वे का निर्देश दिया था। उसी क्रम में शनिवार के बाद रविवार को भी टीमें क्षेत्रों में भ्रमण करती रहीं। कृषि विभाग की मानें तो सूखाग्रस्त का मानक दर 33 फीसदी है। यानी उत्पादन का एक तिहाई फीसदी है। विभाग के अनुसार बारिश 54 फीसदी हुई है। गांव में हरे धान को काटकर कुछ किसान पशुओं को चारा खिलाने के रुप में उपयोग में ला रहे हैं। क्योंकि वहां सिंचाई का प्रबंध नहीं है, बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम विभाग का आकलन अधिकांश झूठा साबित हो रहा है। जिस दिन अनुमान होगा कि आज अच्छी बारिश होगी। उस दिन तीधी धूप होने से उमस भरी गर्मी बढ़ जाती है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक में 90 फीसदी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। 12 और 13 सितंबर को सर्वे पूरा कर 14 को रिपोर्ट सौंपी जानी है। उन्होंने बताया कि कुल 29 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें