फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीआरएम ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन का किया विंडो निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी-झूंसी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सफाई और रेल संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्टेशन मास्टरों और हंडिया खास स्टेशन पर तैनात पॉइंट्समैन से रेलगाड़ियों के परिचालन और निर्धारित नियमों के पालन की जानकारी भी ली। रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने पैनल इंटरलॉकिंग, आपातकालीन बटन, संकेतक एवं डिस्प्ले, संचार उपकरण, समपार फोन और अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की।
हंडिया खास स्टेशन पर रिले रूम, आईपीएस रूम, बैटरी रूम, एक्सल काउंटर और डाटा लॉगर का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही कर्मचारियों की योग्यता, कार्य के प्रति तत्परता और संबंधित अभिलेखों की स्थिति का आकलन किया। डीआरएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने, स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी संरक्षा उपकरणों को सदैव कार्यशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेल परिचालन में संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर गोपाल दास गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें