फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेकाबू ट्रेलर खाई में गिरी, चालक की मौत; घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

Wed, 26 Jun 2024 07:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के धनापुर दक्षिणी के शख्स की सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में जान चली गई। वह ट्रेलर वाहन लेकर गया था। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, जिससे ट्रेलर चला रहे शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी धनापुर निवासी एक व्यक्ति की सोनभद्र में खाई में ट्रेलर गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सोनभद्र के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार दक्षिणी धनापुर कवलापुर निवासी वीरेंद्र दुबे (45) पुत्र स्व. रामगोपाल दुबे के पास ट्रेलर वाहन है। वह अपना वाहन लेकर सोनभद्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात जैसे ही वह पीपरी थाना छेत्र के पहाड़ी पर पहुंचे। अचानक उनका वाहन चढ़ाई पर बैक होने लगा। कंट्रोल न कर पाने के कारण उनका ट्रेलर पहाड़ के बगल खाई में गिर गया। जिससे वीरेंद्र दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय पुलिस ने उनके पास रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान कर गोपीगंज कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक को दो पुत्र हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें