सीतामढ़ी। कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कोइरौना थाने की ओर से सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक मो. खुर्शीद अंसारी ने स्कूली छात्र -छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन आदि की जानकारी दी।
कहा कि यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। वाहन चेकिंग केवल गाड़ियों के कागजात चेकिंग के लिए नहीं बल्कि अपराधियों और शरारती तत्वों की जांच के लिए भी की जाती है। सड़क पर सफर करते समय यातायात नियमों का पालन करें। गाड़ी के कागजात पास में रखें। हेलमेट और मॉस्क लगाकर ही वाहन चलाएं। स्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी रामाशीष बिंद, प्रबंधक रागिनी सिंह, सुनील कुमार दूबे, बृजेश मिश्रा, मिश्रीलाल प्रधान, मुन्ना सिंह, सरकार शुक्ला, रामचंद्र, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।