फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरियावां में पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Fri, 16 Jun 2017 01:13 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
सुरियावां नगर में पानी की सप्लाई बाधित होने से निजी सबमर्सिबल से पानी भरते लोग।
विज्ञापन
   सुरियावां। जेसीबी से नाला खोदाई के दौरान पाइपलाइन कटने से सुरियावां के छह वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे दो दिनों से करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए जूझ रही है। हैंडपंप के सहारे लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। माना जा रहा है कि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति में सुधार न हुआ तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। नगर पंचायत का दावा है कि टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही साबित हो रही है। लोग निजी सबमर्सिबल और हैंडपंप के सहारे हलक तर करने के लिए विवश हैं।       
विज्ञापन

 11 वार्ड वाले इस नगर में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को जेसीबी से नाला की खोदाई के दौरान पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन कई स्थानों पर टूट गई। इससे नगर के  अशोक नगर, गल्ला मंडी वार्ड छह,  इंदिरानगर चौक , वार्ड 10, वार्ड 12 नयागंज, वार्ड दो और वार्ड चार में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। छह वार्डों के पांच हजार से अधिक लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। नगर के अमृतलाल जायसवाल, मदन, रोहित, आशीष, सुशील, अनिल, लालू, इशहाक, रहमतुल्ला, इकलाख, सुरेश, छोटेलाल ने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी से आए दिन लोगों को समस्या हो रही है। एक बार में नाला निर्माण पूर्ण नहीं किया गया। हर तीन माह में जेसीबी से खोदाई के दौरान ऐसी दिक्कत हो जाती है। भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक लोग हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए विवश हैं। जिन क्षेत्र में हैंडपंप खराब हैं, वहां के लोगों को एक-एक किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि नाले से सटकर पाइपलाइन बनने से अक्सर दूषित पानी की आपूर्ति होती है। जिला प्रशासन से मांग की गई कि पाइपलाइन को नाले से अलग किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि तीन टैंकरों से वार्डों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी। नाला बनने से बारिश में जलजमाव की दिक्कत दूर हो जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें