फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 36 लाख से नाला और इंटरलाॅकिंग का होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के मद्देनजर भदोही नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर में 36 लाख की लागत से चार वार्डों में जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। कार्ययोजना के तहत वार्ड 17 पूरे रहीम आलमपुर और वार्ड 11 हरियांव में नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित क्षतिग्रस्त चेंबर बदलने व वार्ड 17 पूरे रहीम आलमपुर में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कराने की योजना है। पालिका सभी समस्त कार्य राज्य वित्त के मद से कराएगी। हर साल बारिश के दौरान भदोही नगर के कई इलाकों में जलभराव की शिकायत मिलती है। एक महीने बाद मानसून सीजन का आगमन हो जाएगा। बीते दिनों बोर्ड की बैठक में सभासदों की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। जलनिकासी व पेयजल प्रबंध को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। नगर पालिका करीब 36 लाख की कार्ययोजना तैयार की है। राज्य वित्त के फंड से चार वार्डों में यह काम कराया जाएगा। वार्ड 17 पूरे रहीम आलमपुर में 9.99 लाख की लागत से जलनिकासी प्रबंध किया जाएगा। इसी वार्ड में 9.99 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड 11 हरियांव में 5.88 लाख की लागत से नाला निर्माण व 9.96 लाख की लागत से शहर के मुख्य मार्गों स्थित क्षतिग्रस्त चेंबर बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मराज सिंह , ईओ, भदोही नगर पालिका ने कहा कि पिछले साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या जिन वार्डों में उत्पन्न हुई थी। वहां पहले ही काम कराया जा चुका है। कुछ वार्डों में अब भी कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सभासदों के प्रस्ताव पर पूरे रहीम, हरियावं वार्डों में जलनिकासी कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें