समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी के कोटबाड़ा स्थित आवास और विधायक जाहिद बेग के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया के व्यक्तित्व का बखान करते हुए जिलाध्यक्ष ने उन्हें समाजवाद का प्रहरी बताया ।
कोटबाड़ा में कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष नेकहा कि समाजवाद का नारा बुलंद करने वाले लोहिया जी ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच का भेद मिटाने का प्रयास किया। उधर अपने आवास पर विधायक ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। अपने अधिकारों को जानना होगा।
नान्हक यादव, द्वारिका यादव, अलीशेर खां, मनोज यादव, हाजी सुहैल अंसारी, शिवाकांत गुप्ता, हसीब खां, कन्हैया लाल मौर्य, इसरार अंसारी, मुन्ना यादव, नसीम खां, हरगेन यादव,, सभाजीत यादव, याकूब कुरैशी, बिशुन यादव, अयूब अंसारी, गुलाम साबिर, रामराज यादव, रामयज्ञ पाल, रमाकांत प्रजापति, गुलाब यादव, टोनी मंसूरी, समरनाथ यादव, रफीक शाह, शाहआलम अंसारी आदि रहे।