फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्य पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. हरिश्चंद्र का किया स्वागत

विज्ञापन
श्री का​शिराज संस्कृत महाविद्यालय में ​डॉ. हरिश्चंद्र को सम्मानित करते ​शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक शिक्षा से राज्य पुरस्कार के लिए चयनित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा से पहली बार किसी शिक्षक का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। यह जिले के लिए गौरव का विषय है। कहा की अच्छे कार्य करना ही हमारा मुख्य कर्तव्य होना चाहिए और यदि हम अच्छे कार्य करते हैं तो हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। शिक्षक का मुख्य दायित्व बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना है। मौके पर प्राचार्य आद्या प्रसाद विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार यादव, अरविंद कुमार पाल, मानिक चंद्र यादव, राज नारायण पाल, हीरोमणि यादव, वीरेंद्र कुमार, अबरार अहमद, रमेश चंद्र, निशांत यादव, सुरेंद्र कुमार, बृजलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें