सपा कार्यालय पर मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाते लोग। स्रोत सपा
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर में बृहस्पतिवार को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कलाम किसी एक पार्टी के नहीं, पूरे भारत के युवाओं के आदर्श थे। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और विज्ञान को समर्पित कर दिया। सपा नेता हसनैन अंसारी ने कहा कि गरीबी मजबूत इरादों का रास्ता नहीं रोक सकती।
मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, कल्लन यादव, कमला महतो, रिना सोनकर नरेंद्र बिंद, लालचंद बिंद, पंचलाल सरोज, मुन्ना खां, अयोध्या साहु, संतलाल यादव, जटाशंकर यादव गायक, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।