फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हादसे में डीपीआरओ दफ्तर के चपरासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के डीपीआरओ कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ सिस्टम (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हंडिया के समीप चार पहिया की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया बाजार के मूल निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव डीपीआरओ कार्यालय में करीब 21 साल से तैनात थे। शनिवार शाम को प्रतिदिन की तरह ड्यूटी कर वह बाइक से घर जा रहे थे। हंडिया बाजार के समीप हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह काफी सरल स्वभाव के थे। उनको एक पुत्री है। सोमवार को सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय, राम सजीवन, रामायण, अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें