फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत नगर के अयोध्यापुरी मुहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत मामले में विवाहिता के पिता एखलाक मंसूरी की तहरीर पर पुलिस ने पति अशफाक समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें से पांच को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी हो कि मोहल्ला काजियाना के एखलाक की बेटी दिलकुशा की शादी गत 25 मार्च को अयोध्यापुरी के मुश्ताक के बेटे अशफाक के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। अभी मुश्किल से शादी को ढाई महीने ही हुए थे कि मंगलवार की शाम विवाहिता का शव उसके ससुराल में पंखे से लटकते हुए मिला लेकिन मायके वालों ने जब शव जाकर देखा तो उसकी पिटाई से शरीर नीला पड़ गया था। इतना देखते ही मायके वाले फूट फूट कर रोने लगे तथा पुलिस से हत्या कर शव को पंखे से टांग दिए जाने का आरोप लगाया। पिता एखलाक ने बताया कि उसने बीती रात गए पुलिस को बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी। कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उसका पति अशफाक, सास सलमा, ससुर मुश्ताक अहमद, ननद इस्मत फिरदौस, देवर शोएब तथा वसीम के खिलाफ दहेज हत्या सहित अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देवर को छोड़ बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर फरार है लेकिन उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच पुलिस ने यह भी बताया कि विवाहिता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें