फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के चकुआरी निवासी निशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय कुमार बिंद निवासी चिंतापुर-चकहरदयाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया है कि निशा देवी दो बच्चे की मां भी है। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर आए दिन उत्पीड़न करते हैं। मायकों वालों से शिकायत करने पर बीते दिनों में दो बार थाने में ही सुलह-समझौता कराया गया जिसका कोई असर ससुराल वालों पर नहीं है। मंगलवार को बच्चे के साथ ससुराल गई थी लेकिन घर में घुसने नहीं दिया बल्कि मारपीट कर भगा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि निशा देवी की तहरीर पर पति अजय कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें