थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को युवती के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कालीन कार्य के लिए दूसरे गांव का युवक गांव आता-जाता रहता है। युवती को झांसा देकर दुष्कर्म किया है। प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने कहा कि तहरीर पर आरोपी इंजमाम को गिरफ्तार कर लिया।