फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसीमा के अंदर पूर्ण हो दोहरीकरण का कार्य:डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने मंगलवार को मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी खंड स्थित कटका, माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। विशेष सैलून से पहुंचे डीएआरएम ने दोहरीकरण का कार्य देखा और इस काम में लगी कार्यदायी संस्था आरवीएनएल को खामियां मिलने पर फटकार लगाई। दोहरीकरण सहित प्लेटफार्मों के उच्चीकरण के साथ-साथ स्टेशन भवन निर्माण को समयसीमा में अंदर पूर्ण न होने पर कार्रवाई की हिदायत दी। निरीक्षण से पूरे रेल खंड के कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

रेल खंड पर आरवीएनएल की देखरेख में चल रहे करोड़ों के प्रोजेक्ट और छोटे-बड़े स्टेशनों पर व्याप्त यात्री सुविधाओं की कमी का मामला सुर्खियों में छाए रहने, निर्माण कार्य में बरती जाने वाली अनियमितताओं, स्वच्छता अभियान, उपकरणों के रखरखाव, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के मामलों में खंड पूरी तरह से मंडलीय अधिकारियों की उपेक्षा की भेंट चढ़ चुका है।
विभागीय उच्च स्तरीय टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर डीआरएम पंजियार ने तरह-तरह की खामियों पर विशेष नजर दौड़ाई। डीआरएम ने आरवीएनएल कर्मचारियों से फुटओवर ब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर कुल पांच प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम को प्लेटफार्म नंबर पर व्याप्त गंदगी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रकाश व्यवस्था की समस्या को अविलंब दूर करने का भरोसा दिलाया ही मातहतों की क्लास भी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक साफ-सफाई कराकर व्यवस्था को चाकचौबंद रखे जाने में कसर नहीं छोड़ी। टीम के साथ डीआरएम ने स्टेशनों के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर जारी निर्माण कार्यों को गहनता के साथ देखा। निरीक्षण के समय वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीकांत जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें