फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सामाजिक न्याय के मामले में डबल इंजन सरकार फेल

विज्ञापन
भदोही के राघोपुर में किसान सम्मेलन में पूर्व सांसद का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही ब्लॉक के राघोपुर गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा का 13वां सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें किसानों की समस्या पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि सामाजिक न्याय के मामले में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। गरीब तबके के लोगों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सरकार के उत्पीड़नात्मक रवैये से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान सभा के महामंत्री कामरेड मुकुट सिंह यादव ने कहा कि किसानों से किए गए वादों से मोदी सरकार मुकर गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए उतारू है। बिजली क्षेत्र को एक उत्पीड़नकारी संस्था के रूप में तब्दील किया जा रहा है। डॉ. होरीलाल ने कहा कि योगी सरकार बड़ी निर्ममता से गरीबों का घर उजाड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट के जज पर भी हमला किया जा रहा है। सरकार किसानों से जमीन छीन कर कॉरपोरेट घराने को दे रही हैं। किसानों और मजदूरों को संगठित करके ही मोदी सरकार की नीतियों को किसानों के पक्ष में बदल सकते हैं। इस मौके पर जगन्नाथ मौर्य, इंद्रदेव पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें