फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डोमोटेक्स जर्मनी रद्द, 500 करोड़ रुपये तक होता था कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पहले रूस-युक्रेन इसके बाद हमास-इजरायल और हाल ही में इरान-इजरायल के बीच पनपे युद्ध का भारतीय कालीन उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। जर्मनी में होने वाले जनवरी में होने वाले डोमोटेक्स फेयर का आयोजन रद्द कर दिया गया है। अब तक जो कालीन निर्यातक पंजीकृत थे उन्हें इमेल से इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि अब 2026 में जनवरी 19 से 22 के बीच यह फेयर होगा। बृहस्पतिवार को भारी संख्या में लोगों को इसकी जानकारी ई-मेल पर दी गई। भारत में देश भर के बड़े कालीन उत्पादक और आयातक इस फेयर में भाग लेते थे। जो लोग भाग लेते भी थे उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोग भदोही और पड़ोसी जनपदों के होते हैं। ऐसे में लोगों का हमेशा से मानना रहा है कि डोमोटेक्स दुनियां के सबसे बड़े फेयर का रूप ले चुका था। यहां लोग जाते थे तो तीन से छह महीने का व्यवसाय लगभग 500 करोड़ तक का कारोबार करके लौटते थे।
यही कारण है कि 16 से 19 जनवरी 2025 के बीच होने वाले इस फेयर में भाग लेने के लिए लोगों ने पहले से ही स्टाल, आने जाने के टिकट और होटल की बुकिंग करा लिए थे। 2023 के डोमोटेक्स में भारत के कुल 175 निर्यातकों ने स्टाल लगाए थे जिसमे 86 अकेले भदोही के थे।
विज्ञापन



ईमेल में डोमोटेक्स रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है। वर्तमान में जो वैश्विक हालात हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है। मैंने भी काफी पहले पंजीकरण के अलावा हवाई टिकट, होटल स्टे आदि की बुकिंग करा ली थी। लेकिन इस ई-मेल ने चिंता मे डाल दिया है। संजय गुप्ता, प्रशासनिक सदस्य सीईपीसी
डोमोटेक्स फेयर वालों का ईमेल मिला है कि इस बार का फेयर आयोजित नहीं होगा। यह भारतीय कालीन उद्योग विशेषकर भदोही के कालीन निर्यातकों के लिए निराशाजनक खबर है। डोमोटेक्स से लोग अच्छा कारोबार करके लौटते थे। वासिफ अंसारी, प्रशासनिक सदस्य सीईपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें