फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर नहीं पहुंचते डाक्टर

Thu, 19 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
पीएचसी पर नहीं पहुंचते डाक्टर
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला स्तरीय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। पीएचसी पर डॉक्टरों के न पहुंचने और लेटलतीफी की शिकायत पर सांसद ने नाराजगी जताई। सीएमओ को स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। रात में चिकित्सकों के न रहने पर पोस्टमार्टम के लिए हो रही दिक्कत को देखते हुए सीएमओ को विशेष स्थिति में एक डाक्टर को रोकने को कहा। 
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे ने शिकायत की अधिकांश पीएचसी पर डाक्टर सप्ताह में एक या दो दिन आते हैं और आते भी हैं तो एक या दो घंटे में चले जाते हैं । इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि समाज में चिकित्सक को ईश्वर का रूप माना जाता है। ऐसी स्थिति  में वह जनता की सेवा में नियमित रूप से अपने तैनाती स्थलों पर उपस्थित रह कर दायित्वों का निवर्हन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। केंद्र सरकार की  संचालित योजनाओं को समुचित ढ़ग से क्रियान्वयन कराने को कहा। सीएमओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं की मानिटरिंग नियमित ढंग से कराएं, जिससे अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हों। ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के रोगथाम के लिए अधिक  से अधिक गांव में छिड़काव कराएं। सांसद ने ब्लॉक स्तर पर  एएनएम के साथ बैठकें आयोजित कराकर गॉव स्तर पर स्वच्छता के लिए कार्य  योजना बनाकर क्रियान्वयन कराएं। सीएमओ को कहा कि जनपद में स्वास्थ्य मिशन को इस तरह प्रभावी करें, जिससे प्रदेश में भदोही का स्थान अव्वल हो सके। सांसद ने  सीएमओ को निर्देश दिया कि जिले के पत्रकारों का स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, पीडी संत कुमार, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डूडा अधिकारी शशिभूषण, डीआईओएस संतोष मिश्र, भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें