गोपीगंज/ऊंज। मंगलवार को चार गांवों में जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 15 लोग घायल हो गए जि नका इलाज सीएचसी में कराया गया। एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर पर संबंधित पुलिस कार्रवाई में लगी रही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर-उमरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो जाने से लालती देवी (40), मंजू यादव (38) को चोट आई। इसी क्रम में कसिदहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो जाने से ब्रह्मदेश तिवारी (68) घायल हो गए। इसी क्रम में ऊंज थाना क्षेत्र के सहसीपुर-बयांव गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो जाने से एक पक्ष सुभाष पांडेय, साहब पांडेय, विनोद पांडेय, वरुण पांडेय, अभिशेष पांडेय, केपी पांडेय, अजय पांडेय दूसरे पक्ष से हृदयनारायण दूबे, राजेश दूबे, वंशनारायण दूबे, रीडू, राजू, मनोज को चोट आई। वहीं सोमवार को अकोढ़ा गांव में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।