फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण में सामने आया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के चिकित्सक के निजी कर्मी ने बृहस्पतिवार को एक मरीज से डेढ़ सौ रुपये सुविधा शुल्क ले लिया। इसी बीच विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। विधायक के कड़े रुख से कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विधायक सुबह 11 बजे राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मरीज बृजेश कुमार ने उन्हें बताया कि नेत्र सर्जन डॉ. वीके मौर्य ने उसकी आंख की जांच कर अस्पताल में दवा के लिए भेज दिया। जब वह दवा लेने पहुंचा तो उसी चिकित्सक का निजी कर्मी अरविंद कुमार मिल गया, जिसने दवा तो दी, लेकिन 150 रुपये वसूल लिए। इतना सुनते ही विधायक भड़क गए और पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने पूरा मामला डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीएमओ को फोन कर बताया। कहा प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल की जा रही है। यह मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा। विधायक ने मौके पर कोतवाल श्रीकांत राय को बुलाकर दोषी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर हवालात भिजवा दिया। कोतवाल ने बताया कि चिकित्सक वीके मौर्य की तहरीर पर मुकदमा लिख कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण में विधायक के साथ पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विनीत बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, मो. अली सिद्दीकी, जावेद कुरैशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें