फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से घबराएं नहीं सावधानी बरतें

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में स्वास्थ्य मेले का जायजा लेते सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोराना संक्रमण के पहली और दूसरी लहर की मार झेल चुके लोग अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सशंकित हैं। ऐसे में विशेषज्ञ व चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि ओमिक्रोन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करें। सावधानी बरतें और कोविड बचाव का वैक्सीन लगवाएं। बीते दो साल से कोरोना ने लोगों को परेशान किया है। जिले में भी कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोगों की मौत हुई। हजारों लोग इस महामारी से ग्रसित हुए इस समय कोरोना का प्रसार शून्य है। इसके बाद भी निरंतर टीकाकरण व टेस्टिंग की जा रही है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे व बस स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी है । ऐसे में खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय शर्मा ने कहते हैं कि इस नए वैरियंट को लेकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। कोविड टीका अवश्य लगवाएं जो लोग पहली डोज नहीं लिए है वह बूथों पर जल्द पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। पहली डोज लेने वाले दूसरी डोज जरूर लगवा लें। मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना गाइड लाइन के पुराने नियमों का पालन करे। वैक्सीन के दोनो डोज अवश्व लगवाएं। वैक्सीन की पूरी डोज लगवाने वाले लोगओमिक्रॉन से सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें