फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ने सुरियावां को 131 रनों से हराया

विज्ञापन
जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित अलताफ अंसारी आदि - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। आईपीएल की तर्ज पर हो रहे जिला क्रिकेट लीग का रविवार को जिला स्टेडिमय में शुभारंभ हुआ। जनपद के अंडर-19 युवाओं से बनी छह टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। उद्घाटन मैच भदोही नाईटराईडर्स और सुरियावां सनराईजर्स के बीच खेला गया जिसमे भदोही ने सुरियावां को 131 रनों से करारी शिकस्त दी। उद्घाटन अलताफ अंसारी ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से एक साथ जिले के कोने कोने से छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी। भदोही ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसमे रंजन यादव ने धुआंधार 12 छक्कों की मदद से 86 रन दिए। विकास ने 37 और मोहित ने 16 रन बनाए। सुरियावां की ओर से सुजीत सरोज ने तीन और विवेक ने दो विकेट झटके। 208 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी सुरियावां की टीम मात्र 13.4 ओवरों मे ही 76 रन पर धराशायी हो गई। भदोही की ओर से विकास ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भदोही के विकास को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उधर, उद्घाटन पर सभासद इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला गया जिसमे सभासदों ने पत्रकार एकादश को 10 रन से हरा दिया। सभासद एलेवन ने पहले खेल कर 123 बनाया जिसके जवाब में पत्रकार केवल 113 रन ही बना सके। प्रतियोगिता के उद्घाटन से पहले अलताफ अंसारी ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया जिला क्रिकेट लीग के मौके पर रणजी और आईपीएल क्रिकेटर इम्तियाज अहमद भी रहे। जिला खेल अधिकारी सिराजुद्दीन, शाहिद एकराम, शाहिद जमाल, अफजल, रामराज, देवा जायवाल, लालजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें