फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से घबराएं नहीं कराए उपचार : डॉ. अभिनव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को मानसिक प्रकोष्ठ विभाग की तरफ से स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 58 मरीजों का उपचार किया। मरीज, तीमारदारों को बीमारी से बचाव के मंत्र दिए गए। बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया गया। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि शिविर में नये पुराने कुल 58 मरीज पहुंचे। जिन्हें जांच करके दवा दी गई। बताया नींद न आना, रात में बार बार पसीना होना, घबराहट होना, एक ही विषय पर अत्यधिक सोचना, परिवारिक उलझन आदि मानसिक बीमारी के लक्षण है। मानसिक बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ समय तक दवा चलती है, उसके बाद आराम मिल जाता है। मौके पर अशोक परासर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें