फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्कर्म के मार्ग से विचलित न हों नौजवान

Thu, 12 Feb 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यह बातें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम शिरोमणि होरिल ने कहीं। कालेज में दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम समापन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि  नैतिक  आदर्शों के  संरक्षण से ही मानव समाज और राष्ट्र ढ़ृढ़ता, सबलता को प्राप्त होते हैं, नैतिक आदर्शों के  पतन के  कारण हम कमजोर होते जा रहे हैं।

 इसके  संरक्षण और चरित्र निर्माण में रोवर्स-रेंजर्स की भूमिका अहम है। इसके पूर्व स्वागत कार्यक्रम हुआ, छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया।


संयोजक एवं प्राचार्य डॉ.वीपी सिंह ने रोवर्स रेंजर्स को सेवाभाव और अनुशासन त्याग की सीख दी। बुधवार को कैंपिंग, क्विज, सैंड स्टोरी, रोल प्ले, कैंप फायर, लघु नाटिका, झांकी आदि           प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन



समागम में विजेता रोवर्स-रेंजर्स को मुख्यअतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक डॉ. क्षमाशंकर पांडेय, शीतला प्रसाद पांडेय, शेषधर दुबे ने टेक्निकल स्टॉफ, समरजीत, अशोक कुमार और प्रियंवदा मिश्रा निर्णायक रहे। समारोह का संचालन डॉ.भारतेंदु द्विवेदी, डॉ.डीएन सिंह ने किया।

 धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ.  कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ.रश्मि सिंह ने किया।
इस मौके पर डॉ.एचपी सिंह, डॉ.डीपी चतुर्वेदी, डॉ.श्रीनिवास पांडेय, डॉ. घनश्याम, डॉ. पीएस डोंगरे, डॉ. आरएन शर्मा, अशोक यादव, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. संतोष आर्या समेत विजय त्यागी, नीरज, अविनाश, रामेश्वर, विरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें