फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से कोचिंग जा रही डीएमएलटी की छात्रा की मौत

विज्ञापन
चौरी में चालक के पकड़े जाने के बाद मौके पर जुटी भीड़। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। इंदिरा मिल चौराहे पर बुधवार की सुबह 11 बजे पिकअप की टक्कर से साइकिल से कोचिंग जा रही 21 वर्षीय छात्रा अंजली यादव निवासी मकदूमपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक तेज रफ्तार से चौरी की ओर भाग गया। चौरी में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर वाले बेटी की शादी के लिए वर की तलाश में लगे थे। हादसे के कारण बेटी के हाथ पीले करके घर से विदा करने की माता-पिता की लालसा अधूरी रह गई।
विज्ञापन

मकदूमपुर निवासी चंद्रशेखर यादव की बेटी अंजली यादव (21) डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नालाजी (डीएमएलटी) की पढ़ाई कर रही थी। उसने रामरायपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। बुधवार की सुबह नौ बजे साइकिल से वह कोचिंग जा रही थी। इंदिरा मिल चौराहे के पास पहुंची थी कि पीछे से दहेज का सामान लादकर आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी लेकर चौरी की ओर भाग गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर परिजन भी पहुंच गए। अंजली के पिता चंद्रशेखर यादव ने बताया कि वे डीएमएलटी करने के बाद अस्पताल में सेवा करना चाहती थी। नियति ने उसे घर परिवार से छीन लिया।

चौरी में पकड़ी गई पिकअप
चौरी। भदोही के इंदिरा मिल के पास हुई दुर्घटना के बाद भाग रहे पिकअप और चालक राजेश यादव को चौरी बाजार में भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की। चौरी थाना प्रभारी राम सरीख गौतम ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें