फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! गरीबों की जमीन से कब्जा हटवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम साहब ! गरीब मुसहरों की जमीन पर कुछ भू-माफिया और सफेदपोश कब्जा करना चाहते हैं। राजस्व विभाग का सहयोग न मिलने से वह आवास तक नहीं बना पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीघ के पूरेभान गांव की मुसहर बस्ती के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि वे कई दशक से गांव में रहते हैं, लेकिन आज भी छप्पर और टीनशेड में रहने को विवश हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ बस्ती के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास कुछ लोगों को स्वीकृत हुए, लेकिन उनकी जमीन पर अवैध कब्जा होने से वह आवास तक नहीं बनवा पा रहे। पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी कई लोगों को अपात्र कर दिया गया है। जिस जमीन पर वह लोग लंबे समय से निवास कर रहे हैं, उससे भी बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अब वे परिवार समेत कहां जाएंगे। इसकी सूचना तहसीलदार और कानूनगो आदि को दी गई तो उन लोगों ने आवास के लिए नींव खोदवा दी, लेकिन विपक्षियों ने रोकवा दिया। प्रशासनिक उदासीनता के चलते बस्ती में रहने वाले दर्जनों परिवारों के लोग आज भी बारिश, ठंड और गर्मी में छप्पर के नीचे ही गुजर बसर करते हैं। इस मौके पर सुनीता, शीला, उर्मिला, विमला, फोटो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें