फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में डीएम, एसपी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद पंजीकरण पत्र दिखाते डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रा? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 625 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। सूचीबद्ध 832 में 207 पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे। जिला अस्पताल में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने खुद वैक्सीन लगवाई। सभी से आग्रह किया कि वे वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए जिले को 15 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 16, 22, 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले चरण में टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से भेजी गई सूची में 5276 स्वास्थ्य कर्मियों में तीन हजार को टीका लगा। दूसरे चरण के लिए फ्रंटल लाइन के कुल 3700 राजस्व, पुलिस और नगर निकाय कर्मी सूचीबद्ध किए गए थे। शुक्रवार को 832 कर्मियों का टीकाकरण होना था, लेकिन 625 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अ्पताल, सीएचसी गोपीगंज, सीएचसी औराई और भदोही में टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर चार बजे तक चला। सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में पहुंचे डीएम और एसपी ने टीकाकरण की व्यवस्था को देखा और वैक्सीन लगवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सभी चार केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हुआ। बताया कि अब 11 और 12 फरवरी को वैक्सीनेशन होगा। 3700 फ्रंटलाइन वर्करों में बचे लोगों को वैक्सीन लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें