फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम ने की 50 लाख से अधिक की 59 परियोजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत के 59 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिया कि कार्यों के प्रति शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय डेटलाइन के भीतर कार्यों को पूरा करें। आईटीआई प्रिसिंपल के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसी परियोजना के लिए भूमि चिन्हाकन के बाद बाउंड्रीवाल, बिजली कनेक्शन, पानी की व्यवस्था, पेड़ काटने छाटने सहित सभी बिन्दुओं को समाहित करते हुए स्टीमेट बनाएं। टेडरिंग सिस्टम को सभी के लिए ओपेन अप करें। प्रोग्रेस रिपोर्ट को माइलस्टोन व टाइमलाइन में अलग कर लें। निर्माण कार्यो के दौरान वित्तीय कमी होने पर तत्काल अवगत कराएं।
बैठक में आईटीआई प्रिसिंपल के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ब्लॉक ज्ञानपुर के विकास भवन कार्यालय से चौहान बस्ती होते हुए प्रधानमंत्री सड़क भिदिउरा, ग्राम पंचायत बयाव से सहसीपुर तक सीसी रोड, सीएनडीएस आईटीआई ज्ञानपुर व भदोही में आधुनिक कार्यशाला व प्रशिक्षण कक्ष के निर्माण कार्य, टाटा फर्म व आईटीआई प्रिसिंपल से समन्वय बनाते हुए 25 जून तक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, आईटीआई भदोही में आईटी लैब व फीटर वर्कशाप के निर्माण कार्य क्षेत्राधिकारी औराई के आवास भवन निर्माण कार्य को 15 जुलाई तक पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा यूपीआरएन एसएस द्वारा पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक, एमबीएस, जिला चिकित्सालय में स्वतंत्र विद्युत फीटर का निर्माण कर 50 शय्या फिल्ड हॉस्पिटल, सीएचसी अभोली समेत अन्य कार्यों की समीक्षा। सीएमओ को डाॅक्टर की पोस्टिंग करने के लिए निर्देशित किए। मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एसडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला अर्थ संख्याधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित सभी अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबन्धक, कार्यदायी संस्थाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें