फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खराब प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे डीएम, बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार को डीएम शैलेष कुमार खराब प्रगति वाले बूथों पर पहुंचकर बीएलओ का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि चार दिसंबर का इंतजार न करें। गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें।
विज्ञापन

डीएम चौरी के जमुआ, परसीपुर और बीआरसी पहुंचे। जहां गणना प्रपत्र की फीडिंग कर रहे बेसिक के शिक्षक के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाले तीन बीएलओ को डीएम ने पुरस्कृत किया। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय तेजसिंहपुर के शिक्षक बनारसी लाल बिंद, सेमराध के शिक्षक सुजीत कुमार सिंह, सम्हई भटानी के शिक्षक श्यामजी को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक चार लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें