फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट पहुंचे डीएम, प्राचार्य समेत 24 अनुपस्थित

विज्ञापन
डायट का निरीक्षण करते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती का असर भी सरकारी दफ्तरों पर देखने को नहीं मिल रहा है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी समय से कार्यालय नहीं आ रहे। शनिवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थिति की पोल तब खुली जब डीएम राजेंद्र प्रसाद सुबह 10 बजे पहुंचे। प्राचार्य डायट, प्रवक्ता, कर्मचारी समेत कुल 24 लोग अनुपस्थित मिले। इसको लेकर डीएम नाराज हो गए। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम करीब 20 दिनों से सभी सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने की हिदायत देते हैं। उसी क्रम में शनिवार को सुबह 10 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डायट) का निरीक्षण किया। साफ- सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में 24 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि प्राचार्य डायट अधिकारी नंद गोपाल गुप्ता, अमित कुमार दुबे, रविरंजन सिंह, चांदनी सिंह, सुनीता सिंह, सुशील कुमार पटेल, सुनील कुमार, शिव कुमार यादव, डॉ. सीता सिंह, वंदना भारती, सुलभ श्रीवास्तव, शेखर यादव, योगेंद्र यादव, कुतुबुद्दीन खान, जय प्रकाश सिंह, राजेश कुमार पांडे, अतुल श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, अनिल कुमार, शिव दत्त त्रिपाठी, हिमांशु, रामपाल सिंह, विवेक पांडे, शमला शंकर यादव अनुपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कर्मियों और अफसरों की अनुपस्थित पर डीएम ने नाराजगी जताई। सभी के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। भविष्य के लिए सभी को चेताया कि समय से दफ्तर आएं। अगर लेटलतीफी बंद न हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें