ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर फिलहाल रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता प्रभावी कर दी है। निर्वाचन कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।