फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों से डीएम ने किया संवाद, शिक्षा की गुणवत्ता जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को राजकीय हाईस्कूल और कंपोजिट विद्यालय सरई मिश्रानी का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उनकी पढ़ाई, दिनचर्या एवं विद्यालय से संबंधित विषयों की जानकारी ली। मन लगाकर सभी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय हाईस्कूल सरई मिश्रानी में डीएम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा एवं रुचि को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी में अच्छा टैलेंट है, मन लगाकर पढ़ाई करें और निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों से घर पर रहने के दौरान उनकी दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए नियमित समय-सारिणी बनाकर उसके अनुसार कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने सभी कक्षा-कक्षों में टाइम-टेबल प्रदर्शित करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय हाईस्कूल के कुछ कक्षों में पानी के रिसाव की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य का एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। कंपोजिट विद्यालय सरई मिश्रानी में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि बारिश के दौरान एक अतिरिक्त कक्ष में पानी का रिसाव हो रहा है। डीएम ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण, विद्यार्थियों की प्रतिभा का विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें