फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। जिससे लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाअधिकारी आर्यका अखौरी ने गांव में टीकाकरण सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। शुुक्रवार को क्षेत्र के कैयर मऊ उपरौठ और नरथुआं गांव में वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर लोगों को टीकाकरण किया गया । डीएम आर्यका अखौरी ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वालों की भीड़ देखकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। कहा कि गांव में लगने वाले एक सेंटर पर कम से कम 100 लोगों का वैक्सीनेशन होना अनिवार्य है। इससे अधिक हो जाए तो और अच्छा है । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाकर वैक्सीनेशन बढ़ाने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशफाक में बताया है कि बारी-बारी से हर गांव में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा । जिससे लोग अपने गांव के वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन आसानी से करा सकें। इस मौके पर तहसीलदार तनुजा निगम, हल्का लेखपाल और पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें