ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को वार्ड नंबर एक पानी टंकी परिसर में हुई। ईओ अमिता सिंह ने आगामी वर्ष 2021-22 में होने वाले आय-व्यय का ब्योरा पेश किया तो चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने सभासदों से सुझाव साझा कर 12.74 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों की सहमति दी।
चेयरमैन ने बताया कि पारित बजट से सफाई, प्रकाश, पेयजल, वेतन, निर्माण को गति मिलेगी। पालिका कर्मचारी संतोष तिवारी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख शोकसंवेदना व्यक्त की गई। समापन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जनमानस को बचाने, दवाओं का छिड़काव, विशेष साफ-सफाई, दवा किट, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, भीड़भाड़ से बचने, दुकानों को गाइड लाइन में खोलने और बंद करने के लिए जनसामान्य में जागरूकता लाने का संकल्प लिया। ईओ अमिता सिंह ने कहा कि नगर के विकास पर विशेष फोकस किया गया हे। पेयजल समस्या, जल निकासी में सुधार किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, शिवशंकर गुप्ता, अनूप जायसवाल, आनंद गुप्ता, मोहित उमर, मंजू देवी, लीना देवी, संदीप, नरेंद्र, सुशील शुक्ला, मंगला पांडेय, विष्णु, विनोद सेठ आदि रहे।