ज्ञानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को डीएम विशाल सिंह ने अभोली ब्लॉक के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। वह भदोही विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ जूनियर हाईस्कूल कुढ़वा, प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर और मॉडर्न इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल अभोली पहुंचे। उन्होंने महिला पोलिंग बूथ, वेबकास्टिंग होने वाले बूथ एवं क्रिटिकल बूथों पर सामान्य सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्परता एवं संयम के साथ मतदान को सुचारु ढंग क्रियान्वित करने पर बल दिया। डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता अपनी भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक लोग मतदान अवश्य करें।