फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सुरियावां सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान चिकित्सक से बात करते डीएम राजेंद्र प्रसाद बाएं से दूसरे। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण किया। डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि पीपी किट, ग्लब्स और मास्क पहनकर ही स्वास्थ्य परीक्षण करें।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र समय से खुले। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जो व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र में आता है उसका स्वास्थ्य परीक्षण थर्मामीटर से करें। खांसी, बुखार के मरीजों को बाहर से कत्तई दवा न लिखें। इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें