फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट सिटी फेज-टू के विकास के लिए डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने मोरवा पुल के पश्चिमी तट पर 100 एकड़ भूमि पर कारपेट विकसित की है। जिसके बाद अब नदी के पूर्वी तट पर कारपेट सिटी फेज टू बसाने की योजना को लेकर शुक्रवार को भूमि मूल्य निर्धारण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम गौरांग राठी ने भूमि दर तय करने के लिए तहसीलदार और रजिस्ट्रार से अगली बैठक में आख्या देने का निर्देश दिया। डीएम ने यह भी कहा कि भूमि का प्रकार क्या है इस बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कारपेट सिटी टू को विकसित करने के लिए बीडा प्रयासरत है लेकिन जब तक कास्तकारों के से ली जाने वाली भूमि की दरें घोषित नहीं होगी तब तक जमीन विकास के लिए नहीं ली जा सकती। उक्त योजना जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में प्राधिकरण अधिकारियों ने सृजित संपत्तियों के आवंटन कार्य संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
डीएम ने बीडा द्वारा कराए जा रहे विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादन पर जोर देते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। यह भी कहा कि सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाए। बैठक में बीडा के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें