फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित को डीएम ने सौंपा 30 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी ने मृतक अपर सांख्यिकी अधिकारी स्व. शिवकुमार की पत्नी भाग्यवती देवी को 30 लाख रुपये का चेक सौंपा। अपर सांख्यिकी अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में सहायक निर्वाचन अधिकारी पद पर तैनात थे। पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उनका निधन हो गया था। गौरतलब हो कि शासन की ओर से पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान मरने वाले अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा चेक के साथ आश्रितों को जीविकोपार्जन के लिए नौकरी की राह आसान की जा रही है। इस अवसर पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार, पंकज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें