शपथ पत्र देकर आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के प्रत्याशी की ओर से उन पर अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन पर अनुचित दबाव बनाकर धमकाया जा रहा है।
डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मतदान के दिन प्रवेश द्वार से लेकर औराई ब्लॉक के मतदान कक्ष की वीडियोग्राफी कराने की मांग की।
शिवरामपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रत्याशी बृजमोहन मिश्र के नेतृत्व में 100 से अधिक क्षेत्र पंचायत बुधवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम को शपथ पत्र देकर निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
कहा कि औराई ब्लॉक में प्रमुख पद के निर्वाचन में अनियमितता, पक्षपात और धांधली होने की आशंका है। सदस्यों को सत्तापक्ष के प्रत्याशी और कुछ नेताओं से धमकी मिल रही है।
सदस्यों ने मतदान की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश द्विवेदी, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, रीना सिंह, भरतराज सिंह, नीलेश शुक्ला, अंबुज, सुरेश, कृपाशंकर, सुशील यादव, दिनेश तिवारी, मंगल मिश्रा, डंगर तिवारी, चंद्रकांत शुक्ल पट्टर, श्री प्रकाश दूबे आदि रहे।