अभोली। निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी। काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने का निर्देश दिया। वहीं हर हाल में 20 जून तक काम पूरा कराने को कहा। सीएचसी पहुंचे डीएम ने निर्माण स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त कर्मचारी और संसाधन लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हर हाल में 20 जून तक पूर्ण कर लिया जाए। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव आदि रहे।