फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परिवार नियोजन की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, डब्ल्यूएचओ की टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें नसबंदी और परिवार नियोजन की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महिला नसबंदी बढ़ाने एवं परिवार नियोजन में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीसीपीएम एवं डीसीपीएम पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. अशोक परासर को निर्देशित किया कि स्कूलों, काॅलेजों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति, हाॅस्टल, जेल इत्यादि में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाकर बीमारियों का पता लगाकर उपचार पर जोर दें। मनोचिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14416 सक्रिय रहता है। जनपदीय नंबर-9118570599 पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक फोन किया जा सकता है। ई-संजीवनी एप्प के माध्यम से नेशनल टेली मेडिसिन सर्विसेज के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बिजली, पानी, मेडिकल किट, नई पीएससी, सीएचसी व अस्पतालों की वास्तविक क्रियाशीलता, विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में ईडीएल के मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार, एसके तिवारी, एसके पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें