फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आवंटन निरस्त होने की लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के काॅरपेट सिटी योजना के आवंटियों की मुश्किल बढ़ गई है। आवंटी अगर अपनी भूमि का व्यावसायिक उपयोग नहीं करते हैं तो उनका आवंटन निरस्त किया जा सकता है। बीडा की ओर से चिह्नित 60 आवंटियों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है और जुर्माने की चेतावनी भी दी गई। दो दौर की बैठक होने के बाद अब तीसरे दौर की बैठक के बाद उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडा काॅरपेट सिटी प्रथम विकसित करने के बाद काॅरपेट सिटी द्वितीय को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रहा है, लेकिन देखा जा रहा है काॅरपेट सिटी प्रथम में पचास फीसदी से अधिक इकाइयों की अब तक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है या फिर उनमें उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा बहुत से लोगों ने अब तक अपना मानचित्र भी नहीं बनवाया है। ऐसे आवंटियों को बीडा की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया है। बीडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी डीएम विशाल सिंह आवंटियों के साथ दो बार बैठक कर चुके हैं। अभी एक और बैठक 27 जून को होनी है। माना जा रहा है कि ऐसे आवंटियों को अंतिम चेतावनी देकर निर्माण कार्य अथवा व्यावसायिक उपयोग शुरू करने के निर्देश देकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन अगर इसके बाद भी लोग नहीं माने तो आवंटन रद होना तय है। इस संबंध में अब तक हुई दो बैठकों में आवंटियों ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया है और कुछ आवंटियों ने मोहलत मांगी है, लेकिन अब सभी की नजरें 27 जून को होने वाले बैठक पर है।

कोट...

तीन बैठकें होनी थीं। दो हो चुकी हैं। अंतिम बैठक 27 जून को होनी है। इसी बैठक में सभी की उपस्थिति में आवंटियों का पक्ष सुनने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -अनीता देवी, उपकार्यपालक अधिकारी, बीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें